40 देशों के वैश्विक बाजार की राह खोलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, वसंतकुंज में होगा समिट

नोएडा सेक्टर 16ए स्थित वास्मे के सचिवालय में बैठक हुई। इस दौरान 30 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर जानकारी दी गई। जहां उन्होंने बताया कि 40 देशों के प्रतिनिधि शहर के उद्यमियों संग बैठक करेंगे। वर्ल्ड एसोसिएसन फॉर स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (वास्मे) के सीनियर एडवाइजर नवीन शर्मा ने बताया कि दिल्ली के वसंतकुंज स्थित होटल द ग्रैंड में उनकी ओर से स्थानीय निर्यातकों के उत्पादों को वैश्विक पहचान देने और वैश्विक बाजार में जगह बनाने के लिए ग्लोबल बिजनेस कन्वर्जेंस समिट का आयोजन किया जा रहा है।।यह पहली बार होगा जब 40 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगें। करीब 100 से ज्यादा उद्यमी व निर्यातक 19 देशों के राजदूतों से समन्वय स्थापित कर अपने उत्पादों की जानकारी देंगे। कार्यकारी सचिव डॉ संजीव लाईक ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में निर्यात के मामले में नंबर वन है। ऐसे में यहां से अधिकतर निर्यातक शामिल होंगे। इसके अलावा मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों से भी 100 से ज्यादा निर्यातक इस समिट में शामिल होंगे। उनका कहना है यदि शहर के अन्य निर्यातक भी इस समिट में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें वास्मे की वेबसाइट पर जानकारी पंजीकरण कराना होगा। एआई से आसान और गतिशीलता को बढ़ावा देने पर रहेगा जोर आयोजकों ने बताया कि इस सम्मेलन के दौरान दक्षिण भारत की एक निजी कंपनी को भी शामिल किया गया है। यह कंपनी एआई आधारित व्यवस्थाओं के संचालन जैसे सालों पुराने दस्तावेजों का ई-संकलन, एक ही क्लिक में उनका आवश्यक्तानुसार विस्तार के साथ साथ मानव की तरह ही एक कर्मी के तौर पर एआई को स्थापित करने में मदद करती है। ऐसे में छोटे उद्यमियों को ज्यादा मैन पॉवर नहीं रखनी पड़ेगी, उनकी जगह एआई काम करेगा। इससे उद्यमियों पर आर्थिक जोर भी कम लगेगा। उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। काम भी तेज गति से होगा। एशिया के 13 जिनमें इंडोनेशिया, मलेशिया, लेबनान, थाईलैंड, वियतनाम, उज्बेकिस्तान, अफ्रीक के 12 जिनमें अल्जीरिया, बेनिन, केन्या, रवांडा, यूरोप के पांच जिनमें आर्मेनिया, बेलारूस, हंगरी, उत्तरी अमेरिका के तीन, ओशिनिया के दो और दक्षिण अमेरिका के पांच समेत कुल 40 देश इस समिट में शामिल होंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 16:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


40 देशों के वैश्विक बाजार की राह खोलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, वसंतकुंज में होगा समिट #SubahSamachar