झज्जर: बंद मकान का ताला तोड़कर फौजी के घर लाखों के गहने चोरी
डीघल चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव बरहाना में बंद मकान का ताला तोड़कर फौजी के घर लाखों रुपये जेवरात की चोरी हो गई। चोरी होने की सूचना डीघल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद डीघल पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस को दी शिकायत में गांव बरहाना निवासी जगबीर ने बताया कि उसके चाचा का लड़का दीपक त्रिपुरा में बीएसएफ में तैनात है परिवार को भी अपने साथ रखता है। गांव में बने मकान की देखरेख वह करते हैं। सोमवार रात को चोरों ने मकान का ताला तोड़कर बक्से में रखे 12 जोड़ी पाजेब, 12 जोड़ी चुटकी, एक सोने का हार, सोने की अंगूठी सामान चोरी कर ले गए। इसमें लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 08, 2026, 19:26 IST
झज्जर: बंद मकान का ताला तोड़कर फौजी के घर लाखों के गहने चोरी #SubahSamachar
