अपने घर से शुरू करें हेलमेट लगाने की आदत, झज्जर एसीपी ट्रैफिक अखिल कुमार ने बच्चों से की अपील

ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लिटिल एंजेल स्कूल में अमर उजाला की ओर से आयोजित “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम में एसीपी ट्रैफिक अखिल कुमार ने बच्चों को खास संदेश दिया। उन्होंने कहा, “हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की शुरुआत अपने घर से करनी होगी। बच्चे अपने माता-पिता और रिश्तेदारों को नियमों का पालन करने के लिए टोक सकते हैं, क्योंकि वे आपकी बात से इंकार नहीं करेंगे।” वीरवार को स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसीपी अखिल कुमार ने कहा कि आज लगभग हर घर में दुपहिया और चारपहिया वाहन हैं, लेकिन सड़क पर नियमों का पालन बहुत कम देखने को मिलता है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे अपने घर के बड़ों को हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 09:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अपने घर से शुरू करें हेलमेट लगाने की आदत, झज्जर एसीपी ट्रैफिक अखिल कुमार ने बच्चों से की अपील #SubahSamachar