Bilaspur: जुखाला कॉलेज बचाओ आंदोलन हुआ तेज, विज्ञान और वाणिज्य संकाय बहाली की मांग पर खून से किए हस्ताक्षर
राजकीय महाविद्यालय जुखाला में विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों को दोबारा बहाल करने की मांग को लेकर चल रहा जनआंदोलन अब उग्र होता नजर आ रहा है। आंदोलन के पांचवें दिन रविवार को प्रदर्शनकारियों ने दो घंटे तक चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके साथ ही आंदोलन को नया रूप देते हुए खूनी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया, जिसमें 90 वर्षीय बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं और क्षेत्र के अन्य लोगों ने अपने खून से हस्ताक्षर कर सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने का संकल्प लिया। आंदोलनकारियों ने सरकार से मांग की कि राजकीय महाविद्यालय जुखाला में विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों को तत्काल प्रभाव से दोबारा बहाल किया जाए, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए भटकना न पड़े और उनके भविष्य के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 16:08 IST
Bilaspur: जुखाला कॉलेज बचाओ आंदोलन हुआ तेज, विज्ञान और वाणिज्य संकाय बहाली की मांग पर खून से किए हस्ताक्षर #SubahSamachar
