कानपुर: कमांडेंट गौरव सेनानी बोले- हर स्वस्थ व्यक्ति का नैतिक दायित्व है रक्तदान
कानपुर में महाराजपुर स्थित 32वीं वाहिनी आईटीबीपी परिसर में शुक्रवार को मानवता की सेवा हेतु भव्य रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। जीएसवीएम ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न इस कार्यक्रम की देखरेख कमांडेंट गौरव सेनानी ने की। शिविर में अधिकारियों, जवानों और हिमवीर परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में योगदान दिया। कमांडेंट गौरव सेनानी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसके माध्यम से वाहिनी ने सेवा सुरक्षा और समर्पण के अपने मूल मंत्र को चरितार्थ किया है। उन्होंने बताया कि रक्तदान न केवल जीवन बचाता है बल्कि समाज में मानवीय मूल्यों को भी मजबूत करता है। अधिकारियों ने इसे हर स्वस्थ व्यक्ति का नैतिक दायित्व बताया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 05:59 IST
कानपुर: कमांडेंट गौरव सेनानी बोले- हर स्वस्थ व्यक्ति का नैतिक दायित्व है रक्तदान #SubahSamachar
