कानपुर: साढ़ में अनियंत्रित बाइक बम्बी में घुसी, मासूम समेत दो घायल

कानपुर साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पतारी बम्बी के पास एक अनियंत्रित बाइक हादसे का शिकार हो गई। संतुलन बिगड़ने के कारण चालक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे बम्बी के अंदर जा घुसा। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक मासूम बच्चा और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डायल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 15:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: साढ़ में अनियंत्रित बाइक बम्बी में घुसी, मासूम समेत दो घायल #SubahSamachar