कानपुर: घंटा-घड़ियाल बजाकर कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

यौन शोषण के मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर दर्ज मुकदमे को लेकर कांग्रेस की जिला व ग्रामीण इकाई के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीण इकाई ने घंटा-घड़ियाल और शंख बजाकर गैर भाजपा शासित प्रदेश के अधिकारियों की एसआईटी गठित कर जांच कराने की मांग करते हुए मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर उन संतों को प्रताड़ित कर रही है जो उनके विचारों से सहमत नहीं हैं। इससे पहले हरीश बाजपई, सैमुअल लकी सिंह, अजय श्रीवास्तव, पदम मोहन मिश्रा ने पीएम को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में दिया। इस मौके पर राम शंकर राय, रमा कांत मिश्रा,राकेश साहू आदि रहे। इसी तरह ग्रामीण इकाई के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला उमेश दीक्षित, इखलाक अहमद डेविड, तुफैल अहमद, विवेक दीक्षित आदि के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 17:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: घंटा-घड़ियाल बजाकर कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन #SubahSamachar