कानपुर: मौत का जाल बनी हाई-वोल्टेज केबल, जल निगम परिसर में अनदेखी
कानपुर के भीतरगांव विकास खंड मुख्यालय स्थित जल निगम परिसर में पिछले छह महीनों से एक गंभीर खतरा बना हुआ है। यहां ट्यूबवेल को बिजली सप्लाई देने वाली हाई-वोल्टेज केबल जमीन से महज एक फीट की ऊंचाई पर लटक रही है, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। परिसर में रोजाना आने-जाने वाले कर्मचारी, मजदूर और ग्रामीण इस खुले खतरे के बीच काम करने को मजबूर हैं। लटकती केबल के कारण हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 15:51 IST
कानपुर: मौत का जाल बनी हाई-वोल्टेज केबल, जल निगम परिसर में अनदेखी #SubahSamachar
