कानपुर: नीलगाय की गोली मारकर हत्या करने वाला शिकारी मय बंदूक पकड़ा गया
ककवन के वन दारोगा शुभम दीक्षित ने कल एक अज्ञात शिकार पर नीलगाय की गोली मारकर हत्या की रिपोटे बिल्हौर कोतवाली में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस व वन विभाग की 4 टीमें शिकारी की तलाश कर रहीं थी। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर सिहुरा गांव के जंगल में महेंद्र निवासी बावड़ी, जिला श्योपुरी, म.प्र. को पकड़ लिया। वर्तमान में महेंद्र सिहुरा गांव में ही अपना डेरा डाले हैं। जामा तलाशी में महेंद्र के पास से एक देशी टोपीदार बंदूक, बारुद का कंटेनर, 3 गोले रांगा, 58 छर्रे सहित एक शस्त्र लाइसेंस बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में महेंद्र ने नीलगाय की गोलीमार कर हत्या की बात स्वीकारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 17:28 IST
कानपुर: नीलगाय की गोली मारकर हत्या करने वाला शिकारी मय बंदूक पकड़ा गया #SubahSamachar
