कानपुर: साढ़ में चोरों का आतंक: 8 किसानों के ट्यूबवेल से केबल और स्टार्टर चोरी

साढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने संगठित तरीके से खेतों में घूमकर किसानों के ट्यूबवेलों को निशाना बनाया। अलग-अलग स्थानों पर लगे आठ निजी ट्यूबवेलों से स्टार्टर और केबल खोलकर ले गए। शनिवार सुबह जब किसान सब्जी, मूंग और चरी की फसलों की सिंचाई के लिए खेतों पर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। एक साथ इतने ट्यूबवेलों में चोरी होने से इलाके में हड़कंप मच गया। किसानों के मुताबिक चोर रातभर खेतों में सक्रिय रहे और सुनसान का फायदा उठाकर ट्यूबवेलों के जरूरी उपकरण खोल ले गए। स्टार्टर और केबल गायब होने से ट्यूबवेल पूरी तरह ठप हो गए हैं, जिससे सिंचाई का काम रुक गया है। इस समय गर्मी बढ़ने के साथ ही फसलों को नियमित पानी की जरूरत होती है, ऐसे में अचानक सिंचाई व्यवस्था ठप पड़ने से सैकड़ों एकड़ में बोई गई सब्जी, मूंग और चरी की फसल पर संकट गहरा गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 05, 2026, 07:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: साढ़ में चोरों का आतंक: 8 किसानों के ट्यूबवेल से केबल और स्टार्टर चोरी #SubahSamachar