Karnaprayag: बमोथ गांव में पेयजल समस्या को लेकर गांव पहुंचे जल निगम के अफसरों को ग्रामीणों ने घेरा

तहसील जिलासू के अंतर्गत बमोथ गांव में बीते डेढ़ माह से पेयजल समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवारों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों की ओर से कई बार जल निगम के अधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद जल निगम के अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए अफसरों का घेराव किया। करीब एक घंटे बाद हुई वार्ता करने के बाद मामला शांत हुआ।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 16:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Karnaprayag: बमोथ गांव में पेयजल समस्या को लेकर गांव पहुंचे जल निगम के अफसरों को ग्रामीणों ने घेरा #SubahSamachar