हिसार: पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन, जलाया पुतला
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने भारत-अमरिका व्यापार समझौते के विरोध में लघु सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। किसानों ने समझौते को रद किए जाने की मांग की।प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर आक्रोश जाहिर किया। किसानों ने मुआवजा करने सहित अन्य मांगों को आवाज भी बुलंद की। किसानों ने नारेबाजी कर सरकार को किसान व आमजन विरोधी बताया। लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे पगड़ी संभल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्याें ने विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी किसानों को देखते हुए प्रशासन ने लघु सचिवालय के बाहर भारी पुलिस टीम तैनात किया। किसान नेता संदीप सिवाच ने कहा कि भारत-अमेरिका डील (व्यापार समझौता) किया गया है। वह किसान व आमजन के विरोध में है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह समझौता केवल अमेरिका के दबाव में आकर किया गया है। जिसे तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान का कर्ज माफ किए जाने की मांग को लेकर लगातार मांग उठाई जा रही है, लेकिन वर्तमान सरकार किसानों की सुनवाई नही कर रही है। उन्होंने भारत अमेरिका डील (व्यापार समझौता) रद्द करने, एमएसपी गारंटी कानून लागू करने, संपूर्ण भारत में किसानों का कर्ज माफ करने,मनरेगा कानून लागू रखा जाए, किसानों का फसल बीमा जल्द से जारी कराया जाए, किसानों को खरीफ फसलों का मुआवजा दिया जाए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 20:13 IST
हिसार: पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन, जलाया पुतला #SubahSamachar
