Kullu: डीसी कार्यालय के बाहर गरजे 108 और 102 एंबुलेंस सेवा कर्मी

जिला मुख्यालय कुल्लू के डीसी कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर 108 और 102 एंबुलेंस सेवारत कर्मचारी गरजे। उन्होंने यहां धरना और प्रदर्शन करते हुए मांगें पूरी करने का आग्रह किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि उन्हें न तो नियमानुसार वेतन दिया जा रहा है और न ही ईफीएफ और अन्य वित्तीय सुविधाएं दी जा रही है। लिहाजा, इन तमाम मांगों को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा सरकार और कंपनी के खिलाफ सड़क पर फूट पड़ा है। उनका कहना है कि अगर आने वाले समय में भी मांगों को नहीं माना गया तो आन्दोलन और तेज होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 15:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Kullu: डीसी कार्यालय के बाहर गरजे 108 और 102 एंबुलेंस सेवा कर्मी #SubahSamachar