Kullu: मनाली-केलांग के बीच बस सेवा का ट्रायल, सोमवार से दौडे़गी बस
बर्फबारी के चलते मनाली केलांग के बीच बंद पड़ी बस सेवा को शुरू करने के लिए निगम ने कसरत शुरू कर दी है। इसके लिए शुक्रवार को निगम ने इस मार्ग पर बस का ट्रायल किया है। हालांकि ट्रायल पूरी तरह से सफल नहीं रहा है लेकिन ट्रायल के दौरान जिन स्थानों में बस की आवाजाही करने में दिक्कत हुई है उन स्थानों को प्रशासन ने बीआरओ को दुरूस्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ऐसे में प्रशासन और निगम ने दावा किया है कि सोमवार तक मनाली-केलांग के बीच बस सेवा आरंभ कर दी जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 14:29 IST
Kullu: मनाली-केलांग के बीच बस सेवा का ट्रायल, सोमवार से दौडे़गी बस #SubahSamachar
