कुरुक्षेत्र: हापुड़ से लाई गई आठ विशेष मोटर ट्रॉलियों में रेल सेफ्टी कमिश्नर ने किया ऐलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं मिली पूरी
एलिवेटेड रेलवे ट्रैक पर ट्रेन संचालन का इंतजार अब जल्द खत्म हो जाएगा। बुधवार को रेल सेफ्टी कमिश्नर दिनेश चंद देशवाल ने डीआरएम व आला अधिकारियों के साथ हापुड़ से मंगवाई गई आठ विशेष ट्रॉलियों के माध्यम से ट्रैक का बारीकी से खास व अंतिम निरीक्षण किया और संचालन के लिए हरी झंडी दी। अब दो दिन बाद एलिवेटेड ट्रैक पर रेलगाड़ी दौड़ने का रास्ता साफ हो जाने की उम्मीद है। रेल सेफ्टी कमिश्नर ने गांधी नगर से रेलवे के 85/07 किलोमीटर से लेकर मिर्जापुर गांव के पास रेलवे 79/19 किलोमीटर तक करीब 5.87 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, तकनीकी व्यवस्थाओं के साथ-साथ पांचों रेलवे फाटकों पर ट्रेक की ऊंंचाई व ट्रेक से गुजर रही पुलिया तक का बारीकी से जरूरी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण किया। इसके अलावा टिकट घर, प्लेटफार्म और स्टेशन भवन को भी देखा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 16:02 IST
कुरुक्षेत्र: हापुड़ से लाई गई आठ विशेष मोटर ट्रॉलियों में रेल सेफ्टी कमिश्नर ने किया ऐलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं मिली पूरी #SubahSamachar
