पतित पावनी में लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान कर कमाया पुण्य

तिगरी गंगा मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य कमाया। हर-हर गंगे के उद्घोष से गंगा किनारा गूंज उठा। तड़के शुरू हुआ गंगा में स्नान करने का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। शुक्रवार को गंगा में स्नान करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालुओं का सैलाब गंगा स्नान घाट की तरफ उमड़ने लगा। पांच बजे हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान घाट पर पहुंच गए। यहां उन्होंने हर-हर गंगे के उदघोष संग पतित पावनी में स्नान शुरू कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2025, 19:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पतित पावनी में लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान कर कमाया पुण्य #SubahSamachar