ललितपुर पुलिस ने खूब उड़ाया रंग-गुलाल, फिल्मी गानों पर डीएम और एसपी ने किया डांस
होली का त्योहार सकुशल संपन्न कराने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों ने होली खेली। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने फायर सर्विस के वाहन टैंक में रंगयुक्त पानी की बौछार पुलिसकर्मियों के ऊपर की। एसपी व डीएम में जमकर होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगाई। एसपी ने डोल-ताशा बजाया तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी झूमने लगे। पुलिसकर्मियों ने जिलाधिकारी सत्यप्रकाश को कंधों पर उठाकर डांस किया। वहीं डीजे की धुन पर सभी ने डांस किया। पुलिसकर्मियों की टोली ने कोतवाली सदर, फायर सर्विस ऑफिस में होली पर खूब रंग-गुलाल उड़ाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 17:18 IST
ललितपुर पुलिस ने खूब उड़ाया रंग-गुलाल, फिल्मी गानों पर डीएम और एसपी ने किया डांस #SubahSamachar
