लखनऊ में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बख्शी का तालाब तहसील परिसर में किया प्रदर्शन
राजधानी लखनऊ में भाकपा माले द्वारा शनिवार को बख्शी का तालाब तहसील परिसर में सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया गया। यहां पार्टी के जिला प्रभारी रमेश सेंगर ने स्थानीय मुददों के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर के कई मुददों पर आवाज उठाई है। जिसमें बन्नौर गांव में भूमाफियाओं द्वारा बंजर की जमीन गाटा संख्या -6(घ) आराजी-0.0790 हेक्टेयर और श्मशान भूमि गाटा संख्या 6 आराजी-0.1260 हेक्टेयर, मरे हुए जानवरों को डालने का स्थान गाटा संख्या 33 आराजी 0.0130 हेक्टेयर, नाला गाटा संख्या 124 आराजी 0.1010 हेक्टेयर आदि पर अवैध कब्जा करके नाले को पाट दिया है। आसपास के गांवों का पानी इस नाले से होकर गोमती नदी तक जाता है। क्षेत्र को डूबने से बचाने के लिए नाले को अतिक्रमण मुक्त करवाकर खुदाई करवाई जाए। कुम्हरावा में पशुचर पर अवैध कब्जा करके आरसीसी दीवाल बनाई गई। बन्नौर गांव में महंत बाबा तीर्थ दास के शिष्य महंत जगन्नाथ की जमीनों की फर्जी बरासत बिमला मौर्या पत्नी बराती मौर्य, कैलाशा मौर्य पत्नी भगवती मौर्य, अवधेश मौर्य पुत्र भगवती निवासी गण ग्राम नैपुरा तहसील सुहावल जनपद अयोध्या के नाम कर दिया गया।इस पर कार्यवाही की जाए। देवरी रुखारा में घूर गढढा की जमीन पर लालता प्रसाद अवैध कब्जा कर रहे है। वहीं बख्शी का तालाब क्षेत्र में बिजली कर्मी घरों पर अतरिक्त बिल बनाकर दबाव डाल रहे है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 13:13 IST
लखनऊ में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बख्शी का तालाब तहसील परिसर में किया प्रदर्शन #SubahSamachar
