लखनऊ: रोक बावजूद घरेलू सिलिंडर का हो रहा व्यवसायिक उपयोग, ठेलों पर बन रहा खाना

एक तरफ जहां गैस सिलिंडर के लिए सुबह से लोग लाइन लगाए हुए हैं। निराश हो कर वापस लौट रहे हैं वहीं, मेडिकल कॉलेज के पास लगे ठेलो पर घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग हो रहा है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर रोक है। उसके बाद भी बिना रोक टोक लोग उपयोग कर रहे हैं यहां तक कुछ ठेलों पर व्यवसायिक गैस सिलिंडर ( पन्नी से ढके ) ही उपयोग होते नजर आये। अगर रोक है तो इन्हें कहां से मिल रहे हैं। मोबाइल हटाने के बाद बोले लोग। घर का लाये हैं तो कोई बोला 1800 से 2200 रूपये तक मिल रहा है खर्चा नहीं निकल रहा दुकान या तो बंद करनी पड़ेगी या भट्टी कोयला ही अब लाना होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 12:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


लखनऊ: रोक बावजूद घरेलू सिलिंडर का हो रहा व्यवसायिक उपयोग, ठेलों पर बन रहा खाना #SubahSamachar