नारनौल: लोक अदालत में वाहन चालान के सबसे अधिक मामले, जानकारी के अभाव में बिजली बिल कम करवाने भी पहुंचे लोग
राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को सबसे अधिक मामले वाहन चालान से जुड़े सामने आए। लोक अदालत में भाग लेने के लिए लोग सुबह 9 बजे से ही अदालत परिसर पहुंचने लगे थे। सुनवाई के दौरान कई कोर्ट रूम के बाहर लोग लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। लोगों को उम्मीद थी कि लोक अदालत में उनके वाहन चालान की राशि कम कर दी जाएगी। इस दौरान जानकारी के अभाव में दूर-दराज गांवों से कुछ लोग बिजली का बिल कम करवाने की उम्मीद लेकर भी अदालत पहुंच गए। हालांकि उनके नाम से न्यायालय में कोई मामला दर्ज नहीं था। लोक अदालत में मौजूद हेल्प डेस्क पर नियुक्त अधिवक्ताओं ने उन्हें समझाया कि यहां केवल पहले से पंजीकृत मामलों की ही सुनवाई होती है। महिलाओं ने बताया कि उन्हें फोन पर संदेश मिला था कि लोक अदालत में बिजली बिल कम किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 14, 2026, 13:58 IST
नारनौल: लोक अदालत में वाहन चालान के सबसे अधिक मामले, जानकारी के अभाव में बिजली बिल कम करवाने भी पहुंचे लोग #SubahSamachar
