कानपुर: बिल्हौर में रात-रात भर लाइन लगाने को मजबूर ग्रामीण, आपूर्ति न होने से बढ़ी परेशानी
कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। शिवराजपुर और आसपास के गांवों में इंडेन गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ता कई दिनों से सिलिंडर न मिलने के कारण परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को रात-रात भर सड़क किनारे लाइन लगानी पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। भड़िया रोड स्थित वितरण प्वाइंट पर शुक्रवार देर रात करीब 20 से अधिक ग्रामीण अपने-अपने खाली सिलिंडर लेकर लाइन में खड़े नजर आए। कई ग्रामीण तो रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक लगातार लाइन में लगे रहे। उधौ नेवादा गांव के अमित ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से लगातार लाइन लगा रहे हैं, लेकिन एजेंसी की ओर से गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। वहीं विनीत नामक उपभोक्ता ने बताया कि एजेंसी कर्मचारी लोड गाड़ी न आने का हवाला देकर वितरण नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव में गैस खत्म हो चुकी है और लोग मजबूरी में रात में लाइन लगाकर सिलिंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोग तो लाइन में ही सोने को मजबूर हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 18:17 IST
कानपुर: बिल्हौर में रात-रात भर लाइन लगाने को मजबूर ग्रामीण, आपूर्ति न होने से बढ़ी परेशानी #SubahSamachar
