महोबा: जिला पंचायत अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कथा वाचकों पर टिप्पणी से मचा बवाल, वीडियो वायरल
महोबा में जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथा वाचकों द्वारा संविधान का पाठ न कराने को लेकर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वायरल वीडियो में अनुरागी यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि कथा वाचक रामायण और गीता का पाठ तो कराते हैं, लेकिन संविधान के बारे में लोगों को क्यों नहीं बताते। वह यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि यदि लोगों को संविधान की जानकारी हो जाएगी तो वे अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो जाएंगे और उन्हें मांगने लगेंगे। उनके इस बयान को लेकर अलग-अलग तरह की व्याख्याएं की जा रही हैं, जिससे मामला और गरमा गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 15:31 IST
महोबा: जिला पंचायत अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कथा वाचकों पर टिप्पणी से मचा बवाल, वीडियो वायरल #SubahSamachar
