बारिश में पानी से लबालब 20 गांवों को जोड़नेे वाला मुख्य मार्ग
बारिश में 20 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मार्ग पानी से लबालब हो गया। सड़क पर एक फीट से अधिक पानी भर जाने के कारण बाइक पानी में बंद हो जाती हैं। कारों का काफी हिस्सा पानी में डूब जाता हैै। बंद होने का डर बना रहता हैै। ओसीता जगदेवपुर में दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर अंडरपास बना है। इसके नीचे से ओसीता जगदेवपुर, तिगरी होकर बछरायूं, धनौरा, चांदपुुर, बिजनौर, मेरठ आदि को आने जाने में गजरौला का चक्कर लगाना नहीं पड़ता। 15 किमी की दूरी बचती है। साथ ही चौपला, इंदिरा चौक और फाजलपुर रेलवे फाटक बंद होने पर जाम में फंसना नहीं पड़ता। इसी तरह तिगरी, चकनवाला, मुरादपुर, अलीनगर, मोहरका पट्टी, पपसरा खादर समेत 20 से अधिक गांवाें के लोग हसनपुर क्षेत्र में आने जाने के लिए गजरौला जाने की बजाय ओसीता जगदेवपुर अंडरपास के नीचे से निकलते हैं। मोहम्मदाबाद, कबीरपुर, बिजौरा के ग्रामीण तिगरी की तरफ जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। दो दिन हुई बारिश में 20 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पानी से लबालब हो गया। ओसीता जगदेवपुर अंडरपास के नीचे इस समय एक फीट से अधिक पानी भर गया है। जिससे लोगों को गुजरने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसमें बाइक बंद हो जाने का डर बना रहता है। इसके अलावा कार का अगला हिस्सा पानी में डूब जाता है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) महेंद्र सिंह का कहना है कि ग्रामीण को राहत दिलवाई जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 15:13 IST
बारिश में पानी से लबालब 20 गांवों को जोड़नेे वाला मुख्य मार्ग #SubahSamachar
