जालंधर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, घर से 60 पेटियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जालंधर के वेस्ट हलके में पुलिस और एक्साइज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजू चौहान के घर पर छापा मारा। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस रेड के दौरान घर से भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद की गईं। मौके से 50 से 60 पेटियां अवैध व्हिस्की की जब्त की गईं और राजू चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान एक्साइज विभाग के अधिकारी मनजीत सिंह के साथ एसपी, एसीपी आतिश भाटिया और संबंधित थाना एसएचओ भी मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी रिहायशी इमारत का इस्तेमाल अवैध शराब के स्टॉक के लिए कर रहा था। पहले भी इस स्थान पर चेकिंग की जा चुकी थी, लेकिन इस बार बड़ी खेप हाथ लगी है। एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि नाखा वाले बाग, मधुबन कॉलोनी में स्थित घर में अवैध कारोबार की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई की। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच की जा रही है। मौके से 4 सिलेंडर सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया है। नगर निगम की टीम को भी सूचित किया गया है, जो रिहायशी भवन के दुरुपयोग को लेकर अपनी कार्रवाई करेगी। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 22, 2026, 09:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जालंधर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, घर से 60 पेटियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार #SubahSamachar