VIDEO: मऊ में टला बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, एयर बैग खुलने से बची दो की जान
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खरगजेपुर गांव के पास शनिवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से पोल तोड़ते हुए तेज रफ्तार कार खाई में पलट गई। सीमेंटेड पोल से टकराते ही कार का एयर बैग खुल गया, जिससे विक्रांत सिंह और चालक की जान बच गई। हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के बसपुर गांव निवासी विक्रांत सिंह सुबह आजमगढ़ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सामने चल रही कार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हुई और पलट गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि कार सवार युवक घायल नहीं हुए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 07:55 IST
VIDEO: मऊ में टला बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, एयर बैग खुलने से बची दो की जान #SubahSamachar
