राजपुरा में कार का दरवाजा खुलने से गिरा बाइक सवार, पीछे से आ रही पीआरटीसी बस ने कुचला
राजपुरा-नलास रोड पर एक दिल दहला देने वाला हादसे में52 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह निवासी गांव नलास के रूप में हुई है। जसविंदर सिंह अपने एक दोस्त के मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर जा रहा था। जब वे नलास रोड पर पहुंचे, तो सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खुल गया। मोटरसाइकिल सवार अपना संतुलन खो बैठा और दरवाजे से टकराने के बाद जसविंदर सिंह सड़क के बीचों-बीच गिर गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पीआरटीसी की सरकारी बस के टायर उसके ऊपर से निकल गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 06:02 IST
राजपुरा में कार का दरवाजा खुलने से गिरा बाइक सवार, पीछे से आ रही पीआरटीसी बस ने कुचला #SubahSamachar
