अंबाला में रिसेप्शन पार्टी में चाकूबाजी, युवक की मौत

अंबाला कैंट स्थित सिया वाटिका पैलेस में रविवार रात एक रिसेप्शन समारोह के दौरान खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि हमलावरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में अंबाला सिटी के दुर्गा नगर निवासी एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए। मृतक की पहचान अंबाला सिटी के सोनू(22) के रूप में हुई। जबकि सिटी दुर्गा नगर निवासी भूपिंदर (20) घायल व जसराज(19) को रेफर कर दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 08:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अंबाला में रिसेप्शन पार्टी में चाकूबाजी, युवक की मौत #SubahSamachar