Manali: बर्फ के फाहों के बीच झूमे पर्यटक, पर्यटन नगरी में स्नोफॉल शुरू

पर्यटन नगरी में मंगलवार शाम बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। हालांकि, मनाली शहर में बर्फ टिक नहीं पाई लेकिन सोलंगनाला में बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने जमकर मस्ती की। पर्यटकों ने बर्फ का खूब आनंद लिया। सेल्फी और फोटोग्राफी के साथ पर्यटकों ने बर्फ के फाहों के बीच शीतकालीन खेलों का भी लुत्फ़ लिया। सड़क पर यातायात जाम लगने से वाहनों की लाइन लग गई। सैकड़ों वाहन सड़क पर आ गए और स्किड होने से जाम लग गया। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि वाहन स्किड हो रहे है। पर्यटकों कॉ बारी बारी मनाली की ओर भेजा जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 17:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Manali: बर्फ के फाहों के बीच झूमे पर्यटक, पर्यटन नगरी में स्नोफॉल शुरू #SubahSamachar