Mandi: बनान्दर मेले की तैयारियां शुरू, सफल आयोजन के लिए 20 मार्च को होगी अहम बैठक
लडभड़ोल क्षेत्र के प्रसिद्ध कई दशकों आयोजित होने वाले हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुप्रतीक्षित मेला बनान्दर का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। इस वर्ष यह मेला आगामी 10,11 और 12 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। मेले के सफल और भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए मेला कमेटी बनान्दर ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कमेटी द्वारा एक आम सभा की बैठक बुलाई गई है। मेला कमेटी बनांदर के प्रधान अनित कुमार ठाकुर ने सभी क्षेत्रवासियों से एक विशेष अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग इस आम सभा की बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और मेले के सफल आयोजन हेतु अपना बहुमूल्य सहयोग एवं सुझाव दें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 10:03 IST
Mandi: बनान्दर मेले की तैयारियां शुरू, सफल आयोजन के लिए 20 मार्च को होगी अहम बैठक #SubahSamachar
