Mandi: छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, सिया गुलेरिया के हत्यारे को सजा दिलाने की मांग

छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि प्रदेश में सुख की सरकार के दौरान महिलाओं के साथ वारदातों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और सरकार इस दिशा में कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रही है। आज सिया गुलेरिया हत्याकांड को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंडी शहर में एक रोष रैली निकाली और डीसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। एबीवीपी हिमाचल प्रांत की सह मंत्री जाहन्वी ने कहा कि जब से प्रदेश में सुख की सरकार बनी है तभी से ही महिलाओं के साथ वारदातों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 2022 से 2026 तक प्रदेश में महिलाओं के साथ विभिन्न प्रकार की वारदातों को लेकर 1800 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं जोकि एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकाघाट में एक नशेड़ी द्वारा दिन दिहाड़े मासूम सिया की गला काटकर हत्या कर दी जाती है। इससे पता चलता है कि सरकार और कानून का लोगों में कोई डर ही नहीं रहा है। इन्होंने प्रदेश सरकार से कानून व्यवस्था में सुधार करते हुए सिया के हत्यारे को जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग उठाई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 12:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Mandi: छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, सिया गुलेरिया के हत्यारे को सजा दिलाने की मांग #SubahSamachar