यमुनानगर: दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता की संदिग्ध मौत

मुखर्जी पार्क निवासी 25 वर्षीय नैना की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि नैना की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पंखे से लटका दिया गया। घटना 21-22 अप्रैल की बताई जा रही है। नैना की शादी वर्ष 2018 में नारायणगढ़ के कुराली निवासी गौरव से हुई थी। दंपति का पांच वर्षीय बेटा आरव है। मृतका के पिता रोहित सैनी ने बताया कि उनकी बेटी को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष की ओर से पैसे और सोने की चेन की मांग की जाती थी। उन्होंने बताया कि कई बार पंचायत के जरिए समझौते के बाद भी नैना को परेशान किया जाता रहा। बताया गया कि नैना पिछले एक महीने से मायके में रह रही थी। 22 अप्रैल को ससुराल पक्ष और सरपंच के कहने पर वह वापस ससुराल गई थी। परिजनों के अनुसार, वह घर से जाते समय खुश नजर आ रही थी और पड़ोसियों से मिलकर गई थी। रोहित सैनी के मुताबिक, 22 अप्रैल को सरपंच राजेश ने सूचना दी कि उनकी बेटी ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं आरोप है कि घटना के बाद सास गुरमीत कौर और देवर शौरभ मौके से फरार हो गए। घटना के समय पांच वर्षीय बेटा आरव भी घर में मौजूद था। मृतका ब्यूटी पार्लर का काम करती थी और अपने खर्च खुद उठाती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 17:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


यमुनानगर: दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता की संदिग्ध मौत #SubahSamachar