टायर पंचर की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
ऋषिकेश इन्द्रमणि बडोनी चौक स्थित ट्रक यूनियन के पास नदी किनारे बनी टायर पंचर की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें करीब 30 फीट ऊंची उठती देखी गईं। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम पांच दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आकर पास खड़ी एक स्कूटी भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान संचालक रामप्रवेश ने आगजनी में भारी नुकसान की बात कही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 21:28 IST
टायर पंचर की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान #SubahSamachar
