VIDEO: मथुरा सड़क हादसा...छह यात्रियों की मौत, घायलों का हाल जानने पहुंचे एसएसपी
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतरकर खड़े यात्रियों को रौंद दिया। इस भयावह घटना में एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 07, 2026, 05:53 IST
VIDEO: मथुरा सड़क हादसाछह यात्रियों की मौत, घायलों का हाल जानने पहुंचे एसएसपी #SubahSamachar
