मऊ में नए एसपी ने डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मियों संग बैठक कर जानी कार्यशैली
मऊ जिले में नवागत एसपी कमलेश बहादुर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में डायल 112 में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने डायल 112 कार्यप्रणाली की समीक्षा की और प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए डायल 112 एक महत्वपूर्ण सेवा है। हर कॉल को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध रिस्पॉंस देना सुनिश्चित किया जाए। कर्मचारियों को अनुशासन, बेहतर समन्वय और व्यवहार कुशलता बनाए रखने को कहा। साथ ही क्षेत्र में तैनात पीआरवी कर्मियों को घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 03, 2026, 19:53 IST
मऊ में नए एसपी ने डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मियों संग बैठक कर जानी कार्यशैली #SubahSamachar
