माया हत्याकांड : पति, जेठ व जेठानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महुली थाना क्षेत्र के परसादीपुर गांव निवासी माया यादव हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मृतका के पति, जेठ व जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है। संदिग्ध परिस्थितियों में माया की मौत बुधवार को दिन में हुई थी। पुलिस ने मृतका माया के भाई श्यामकरन की तहरीर पर मामले में बुधवार को ही देर शाम दहेज हत्या की प्राथमिकी पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके बृहस्पतिवार को न्यायालय प्रस्तुत कर दिया। जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 16:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


माया हत्याकांड : पति, जेठ व जेठानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार #SubahSamachar