जींद में दो बाइकों की भिड़ंत में मिस्त्री की मौत, डाहोला गांव के पास शुक्रवार शाम हुआ हादसा
डाहोला गांव के पास शुक्रवार शाम को दो बाइकों की भिड़ंत में मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है और बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शाहपुर निवासी 42 वर्षीय चांद चिनाई का मिस्त्री था। शुक्रवार शाम को वह बाइक पर सवार होकर मजदूरी कर अपने गांव जा रहा था। जब वह डाहोला गांव के पास पहुंचा तो सामने से एक व्यक्ति लापरवाही से चलाते हुए आया और उसने सीधी टक्कर मार दी। इससे चांद सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह दो लड़के और एक लड़की का पिता था। पुलिस ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 11:06 IST
जींद में दो बाइकों की भिड़ंत में मिस्त्री की मौत, डाहोला गांव के पास शुक्रवार शाम हुआ हादसा #SubahSamachar
