मेरठ: मेरठ विकास प्राधिकरण के खिलाफ किसानों ने की पंचायत, जमीन का मुआवजा देने की मांग

मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा जमीन अधिग्रहण करने के बाद मुआवजा न दिए जाने और प्लॉट दिए जाने की मांग को लेकर काजीपुर के किसानों ने बिजली बंबा बाईपास स्थित सोहराब गेट डिपो के नए स्थल पर पंचायत की। इस दौरान भारत भड़ाना, गौरव बड़ाना, रिंकू भड़ाना समेत काफी संख्या में किसान पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने भी पंचायत में पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 30, 2026, 14:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मेरठ: मेरठ विकास प्राधिकरण के खिलाफ किसानों ने की पंचायत, जमीन का मुआवजा देने की मांग #SubahSamachar