Meerut: प्राचीन बुद्धे माता मंदिर तोड़ने के आरोप पर हंगामा, सैकड़ों लोगों ने किया कोतवाली का घेराव
मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित इस्माइल कॉलेज के समीप प्राचीन बुद्धे माता मंदिर को तोड़कर निर्माण कार्य किए जाने के आरोप को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय निवासियों ने राजेंद्र पुत्र वीर सिंह गुप्ता पर मंदिर को क्षतिग्रस्त कर भवन निर्माण कराने का आरोप लगाया। मंदिर तोड़े जाने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 06:25 IST
Meerut: प्राचीन बुद्धे माता मंदिर तोड़ने के आरोप पर हंगामा, सैकड़ों लोगों ने किया कोतवाली का घेराव #SubahSamachar
