सीएम कप के लिए हिसार की पुरुष व महिला हैंडबॉल टीम, खो- खो टीम का चयन
महावीर स्टेडियम में हुए ट्रायल में सीएम कप हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए जिले की पुरुष एवं महिला हैंडबॉल, खो- खो टीमों का चयन आयोजित कर किया गया। जिला हैंडबाल कोच अनूप कसवां ने बताया कि जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार की देखरेख में हुई चयन प्रक्रिया में जिलेभर से 54 पुरुष और 57 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह खिलाड़ी घिराय, लाडवा, हिसार, उमरा, धमाना, धांसू, लितानी, सातरोड खुर्द, सातरोड खास, बिठमड़ा, सातरोड कलां, गुंजार, ढंढेरी आदि गांवों से आए थे। पूर्व साई हैंडबाल कोच राकेश सोलंकी, कोच राजेंद्र बूरा, सतबीर पानू, पूजा कसवां, महावीर पूनिया, संदीप पूनिया आदि निर्णायक रहे। पवन शर्मा, राजेश ग्रेवाल, कृष्ण शर्मा, सुमन जाखड़, प्रदीप जांगड़ा आदि ने सहयोग किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 12:41 IST
सीएम कप के लिए हिसार की पुरुष व महिला हैंडबॉल टीम, खो- खो टीम का चयन #SubahSamachar
