मेरा गांव, मेरी शान: टिटौली गांव है आर्य समाज का प्रमुख केंद्र, स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम में दी जाती संस्कारों की शिक्षा
रोहतक से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित टिटौली गांव अपनी मजबूत सामाजिक परंपरा के साथ ही आर्य समाज का प्रमुख केंद्र भी है। इस गांव में आजादी से पहले ही कन्या शिक्षा लौ जलाई गई और 1943 में यहां कन्या पाठशाला शुरू हुई। यह कन्या पाठशाला आजादी से पहले से लेकर आज भी संचालित की जा रही है। अब नए भवन में किए जा रहे इसके संचालन में ग्रामीणों का बहुत बड़ा योगदान है। ग्रामीण आर्य समाज की नीतियों का पालन आज भी बखूबी कर रहे हैं। गांव निवासी राम किशन, सुल्तान, अंकित आर्य, सुखबीर, सतीश व तकदीर आर्य आदि बताते हैं कि कुंडू गोत्र बहुल बाहुल्य इस गांव में स्थित कुंडू भवन में हर सप्ताह यज्ञ किया जाता है। गांव में स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम भी है जहां समय-समय पर देश-विदेश से भी आर्य समाज के विद्वान एकत्रित होते हैं और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेकर कार्य करते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 12:51 IST
मेरा गांव, मेरी शान: टिटौली गांव है आर्य समाज का प्रमुख केंद्र, स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम में दी जाती संस्कारों की शिक्षा #SubahSamachar
