हिसार: मोनी युगल गिरी महाराज ने दिया संदेश, घर में जरूर पालें एक गाय

स्वामी सदानंद प्रणामी चेरिटैबल ट्रस्ट दिल्ली द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला नंगथला में आयोजित सात दिवसीय दिव्य श्री धेनु मानस गौ कथा में मुख्यातिथि श्री कामेश्वर धाम किरमारा के गद्दीशीन श्री श्री 1008 मोनी युगल गिरी महाराज पहुंचे। इस दौरान युगल गिरी महाराज ने गौशाला को गौ माता के लिए 31लाख रुपए की दान राशि दी। उन्होंने कहा की गाय हमारे धर्म का आधार है गाय को हिन्दू माता के रूप मै पूजते है जिस घर मै गाय को पाली जाती है उस घर मै सदा दीपावली होती है कहां की प्रत्येक घर में एक गाय अवश्य पालनी चाहिए। इस दौरान गौशाला मै उपस्थित सभी श्रद्धांयालुओं को प्रसाद के रूप मै लड्डू देकर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर प्रधान रामस्वरूप पंवार,सरपंच प्रतिनिधि साधु राम वर्मा,एस आई बनवारी तायल, जगदीश नागर,नरेंद्र गोदारा सहित गौशाला कमेटी उपस्थित रही।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 10:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हिसार: मोनी युगल गिरी महाराज ने दिया संदेश, घर में जरूर पालें एक गाय #SubahSamachar