हांसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सांसद धर्मवीर सिंह रहे मुख्य अतिथि, बोले- योग से रोग दूर, नशा देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मवीर सिंह ने लोगों को योग अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और अनेक बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही लोगों को देशी और पौष्टिक भोजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। राजकीय महाविद्यालय में जिला प्रशासन की तरफ से रविवार सुबह 6:30 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान भिवानी महेंद्रगढ़ सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे की लत छोड़कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि नशा पूरे देश को नुकसान पहुंचा रहा है और यह समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि केवल पुलिस के भरोसे नशे पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगाया जा सकता। नशा मुक्त समाज बनाने के लिए आम लोगों, सामाजिक संगठनों, अभिभावकों और युवाओं को भी आगे आना होगा। सामूहिक प्रयासों से ही नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।योग दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। सांसद ने लोगों से नियमित योग करने और समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 06:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हांसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सांसद धर्मवीर सिंह रहे मुख्य अतिथि, बोले- योग से रोग दूर, नशा देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती #SubahSamachar