Jammu: बम धमाके में छिन गई थी मुस्कान की मुस्कान, एलजी के हाथों नौकरी ने दिलाई राहत

कटड़ा-जम्मू मार्ग पर 13 मई 2022 को श्रद्धालुओं से भरी बस में धमाके के बाद लगी आग में जिन चार लोगों की मौत हुई थी उनमें मगाल पोमोट कटड़ा की मीना देवी पत्नी पदम चंद भी शामिल थीं। बेटी मुस्कान ने आग में जल चुके शव के एक पांव के सहारे मां की शिनाख्त की थी। एलजी के हाथों शिक्षा विभाग का नियुक्ति पत्र पाकर भावुक हुईं मुस्कान बताती हैं कि उस हादसे ने पूरे परिवार की खुशी छीन ली थी। वेल्डर पिता पदम ने दोनों बेटियों की खातिर घर के पास ही काम शुरू किया था। किसी तरह गुजर-बसर हो रहा था। स्नातक द्वितीय वर्ष में पढ़ रहीं मुस्कान बताती हैं कि इस नौकरी ने उनके परिवार को सड़क पर आने से बचा लिया। अब वह पढ़ाई जारी रखने के साथ ही बहन को भी बेहतर उच्च शिक्षा दिलाएंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 24, 2026, 09:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Jammu: बम धमाके में छिन गई थी मुस्कान की मुस्कान, एलजी के हाथों नौकरी ने दिलाई राहत #SubahSamachar