हिसार के तलवंडी राणा से एयरपोर्ट तक बना नया रोड टूटा, सीएम विंडो पर शिकायत
तलवंडी राणा से लेकर हिसार एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल तक बनाया गया नया रोड टूटना शुरू हो गया है। रोड़ कई जगह से टूट गया है। रोड़ से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव जुगलान निवासी अधिवक्ता सतेंद्र चौहान ने सीएम विंडो पर ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दी है। सतेंद्र चौहान ने दोबारा से रोड़ बनाने की मांग की है। सीएम विंडो पर भेजी गई शिकायत में सतेंद्र का कहना है कि कुछ समय पहले ही गांव तलवंडी राणा से लेकर एयरपोर्ट तक नया रोड विभाग द्वारा ठेकेदार से बनवाया गया है। आरोप है कि उक्त रोड अभी से टूटना शुरू हो गया है। रोड़ टूटने के बाद ठेकेदार की तरफ से कई जगह टूटे रोड पर पेचवर्क लगा दी है। जिससे आने जाने वाहनों चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कोहरे के मौसम में गड्डों के कारण दुर्घटना हाेने का खतरा बढ़ गया है। साथ ही ठेकेदार लीपापोती कर के सरकार को नुकसान पंहुचा रहा है। शिकायतकर्ता ने जांच कर रोड़ को दोबारा बनवाने की मांग के साथ कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 24, 2025, 19:19 IST
हिसार के तलवंडी राणा से एयरपोर्ट तक बना नया रोड टूटा, सीएम विंडो पर शिकायत #SubahSamachar
