Noida: धमकी भरे ई-मेल से स्कूलों में सतर्कता, प्रशासन ने की जांच, परीक्षाएं निर्धारित समय पर हुुई संपन्न

बृहस्पतिवार को शहर के कुछ नामी स्कूलों को मिले धमकी भरे ई-मेल के बाद दिनभर सतर्कता का माहौल रहा। स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई। घटना ऐसे समय हुई जब सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं जारी थीं। स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परिसरों में एहतियाती जांच कराई और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। डीपीएस नोएडा सेक्टर 30, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 44, और एपीजे स्कूल नोएडा सहित अन्य संस्थानों में प्रवेश/आवागमन को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया गया। कई जगह कक्षाओं और कॉरिडोर को एहतियातन खाली कराकर जांच पूरी की गई। इस दौरान 10 से 25 मिनट तक का अस्थायी व्यवधान देखने को मिला, लेकिन परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार जारी रहा। परीक्षा के समय क्लास से परीक्षार्थियों को बादर नहीं निकाला गया। ताकि उनको पेनिक न हो। स्कूल अधिकारियों ने अभिभावकों को तुरंत संदेश भेजकर स्थिति स्पष्ट की। एक स्कूल प्रशासक ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। एहतियाती कदमों के कारण थोड़ी देरी हुई, पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गईं। दिन के अंत तक स्कूलों में गतिविधियां सामान्य हो गईं। प्रबंधन ने आगामी परीक्षाओं के मद्देनजर सुरक्षा और समन्वय को और मजबूत रखने की बात कही है, ताकि विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई और प्रदर्शन पर केंद्रित रह सके। मामले में पुलिस जांच कर रही है। शुरुआत में थोड़ी घबराहट हुई, मगर शिक्षकों ने हमें शांत रखा। पेपर पर ध्यान केंद्रित कर पाई।- छात्रा अनन्या एंट्री में देरी हुई, लेकिन बाद में माहौल सामान्य रहा। समय की भरपाई कराई गई।- छात्र विवेक सुरक्षा जांच जरूरी है, पर ऐसी घटनाएं तनाव बढ़ा देती हैं। - छात्र हर्ष

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 19, 2026, 19:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Noida: धमकी भरे ई-मेल से स्कूलों में सतर्कता, प्रशासन ने की जांच, परीक्षाएं निर्धारित समय पर हुुई संपन्न #SubahSamachar