Baran News: स्कूल परिसर में अशोभनीय हरकत भारी पड़ी, शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन, दो कार्मिकों पर गिरी गाज
जिले के किशनगंज क्षेत्र के एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूल समय के दौरान अमर्यादित आचरण से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। वीडियो में विद्यालय परिसर में कुर्सी पर बैठे एक प्रयोगशाला सहायक के आपत्तिजनक आचरण की बात सामने आई है। वीडियो में विद्यालय की एक व्याख्याता भी मौजूद बताई जा रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और दोनों कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से विद्यालय से हटा दिया। दोनों को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बारां में मुख्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें एक कार्मिक का मुख्यालय डीईओ माध्यमिक कार्यालय और दूसरे का डीईओ प्रारंभिक कार्यालय निर्धारित किया गया है। ये भी पढ़ें:ACB Action:बांसवाड़ा तहसील कार्यालय में एसीबी का ट्रैप, वरिष्ठ सहायक समेत तीन रिश्वत लेते गिरफ्तार जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम गोयल ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच सीबीईओ अंता की ओर से की जा रही है। विभाग ने घटना से संबंधित तथ्यात्मक रिपोर्ट भी तलब की है। जांच में वीडियो की सत्यता, घटना की परिस्थितियों और दोनों कार्मिकों की भूमिका से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल दोनों कार्मिकों को विद्यालय से हटाकर विभागीय स्तर पर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में भी हलचल है और मामले की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 25, 2026, 03:45 IST
Baran News: स्कूल परिसर में अशोभनीय हरकत भारी पड़ी, शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन, दो कार्मिकों पर गिरी गाज #CityStates #Baran #Rajasthan #BaranNews #GovernmentSchoolCase #IndecentConductInSchool #EducationDepartmentAction #TwoStaffersRemoved #DepartmentalInquiry #BaranEducationDepartment #SchoolMisconduct #SubahSamachar
