पानीपत में सर्जिकल कैंप के पहले दिन 12 के हुए ऑपरेशन, हड्डी के सबसे ज्यादा
जिला नागरिक अस्पताल में सर्जिकल कैंप के पहले दिन 12 ऑपरेशन हुए इनमें छह हड्डी के, तीन आंख के, दो जरनल सर्जन के और एक सिजेरियन डिलीवरी हुई। अस्पताल में छह बेड के ऑपरेशन थियेटर ( ओटी ) की सुविधा है जहां एक साथ छह ऑपरेशन हो सकते हैं। सर्जिकल कैंप पांच से 11 फरवरी तक चलेगा इसमें आयुष्मान कार्डधारकों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार से सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कैंप के तहत ऑपरेशन किए जा रहे हैं। कैंप के दौरान अस्पताल का लक्ष्य एक दिन में करीब 15 ऑपरेशन करने का है। कैंप के पहले दिन वीरवार को आयुष्मान कार्डधारकों के 12 ऑपरेशन हुए। एनेस्थेटिस्ट ( बेहोशी के चिकित्सक ) डॉ. कविता ने बताया कि सामान्य दिनों में अस्पताल में एक दिन में करीब 13 ऑपरेशन होते हैं। कैंप के दौरान आयुष्मान कार्डधारकों को प्राथमिकता दी गई है वैसे ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। वीरवार को शाम पांच बजे तक सभी आयुष्मान कार्डधारकों के 12 ऑपरेशन हुए हैं। अस्पताल की ओटी में छह बेड की सुविधा है इनमें एक सिजेरियन डिलीवरी का, एक आंखों का, एक हड्डी का, एक ईएनटी का, एक जरनल सर्जन का और एक अतिरिक्त बनाया गया है। यहां एक साथ छह ऑपरेशन किए जा सकते हैं। कैंप में आयुष्मान कार्डधारकों को प्राथमिकता दी जा रही है वैसे ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। कैंप के दौरान एक विशेषज्ञ की ड्यूटी ओटी में है तो दूसरा ओपीडी में ड्यूटी दे रहा है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। कैंप के तहत विभाग का लक्ष्य जरूरतमंद ज्यादा से ज्यादा मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा देना है। -डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 13:45 IST
पानीपत में सर्जिकल कैंप के पहले दिन 12 के हुए ऑपरेशन, हड्डी के सबसे ज्यादा #SubahSamachar
