श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री दरबार साहिब में लाखों श्रद्धालुओं ने टेका माथा
नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व आज श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री दरबार साहिब में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया और गुरु चरणों में शीश नवाया। इस विशेष अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब तथा गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब में भव्य जलौ सजाए गए, जिनमें सिख राजकाल के बेशकीमती रत्न, सोने के द्वार और ऐतिहासिक वस्तुओं के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हुए। पूरा दरबार साहिब परिसर रोशनी और फूलों से सजा हुआ बेहद आकर्षक और अलौकिक नजर आया। केवल अमृतसर ही नहीं, बल्कि अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों में भी रौनक देखने को मिली। धार्मिक दीवानों में रागी, ढाडी और कविशरी जत्थों ने गुरु साहिब के जीवन और उनकी महान शहादत पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने सरबत के भले, आपसी भाईचारे और विश्व शांति के लिए अरदास की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 07, 2026, 10:11 IST
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री दरबार साहिब में लाखों श्रद्धालुओं ने टेका माथा #SubahSamachar
