फतेहाबाद: अलविदा तनाव कार्यक्रम में पांचवें दिन मनाया गया दीपोत्सव

शहर के सपड़ा मोहल्ला स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वर विश्वविद्यालय में अलविदा तनाव कार्यक्रम के पांचवें दिन मेडिटेशन उत्सव के बाद दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दीपोत्सव किया और मेडिटेशन का लाभ लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आईएमए प्रधान डॉ दीपांश भाटिया, दुर्गा कॉलेज प्रिंसिपल डॉ रणधीर बेनीवाल, व्यापार मंडल प्रधान राजेंद्र ठकराल, प्रधान शशिभूषण गुप्ता, राहुल सर अकादमी से राहुल गर्ग, डॉ दीपांकर गर्ग, डॉ शिव सचदेवा, दैनिक रेल यात्री एसोसिएशन से प्रधान राजेश नागपाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अधिवक्ता सतपाल सिंगला, डॉ मनदीप ग्रोवर, गुरुद्वारा साहब से आज्ञपाल , पार्षद सतीश पुरी, पार्षद तिलकराज भाटिया, विकास अधिकारी रणधीर मल्हन, पंजाबी पंचायती धर्मशाला से सचिव राजीव खुराना विशेष रूप से पहुंचे और दीप प्रज्वलित किया। सेंटर से बहन वंदना, बहन कौशल्या ने सभी का स्वागत किया। पांचवे दिन के कार्यक्रम में इंदौर से आए प्रख्यात तनाव मुक्ति विशेषज्ञ पूनम बहन ने सभी को परमपिता परमात्मा शिव से मेडिटेशन करने की विधि बताई और कहा कि हमें पूरे दिन अपने परमपिता शिव बाबा की छतरी के नीचे रहकर हर कार्य रहना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 1 घंटे में 1 मिनट मेडिटेशन करके अपनी आत्मा को चार्ज करें और सकारात्मक ऊर्जा अपने भीतर भरे जिससे आपकी अनेक बीमारियां अपने आप दूर होने शुरू हो जाएगी। इस अवसर पर बीके खुशीराम, बृजेश पाहवा, शिवकुमार, संजीव पाहवा, रामलाल पाहवा, कुलवंत संजीव अरोड़ा, संजय डांगरा, विजय, पारस, ललित उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 08:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फतेहाबाद: अलविदा तनाव कार्यक्रम में पांचवें दिन मनाया गया दीपोत्सव #SubahSamachar