पुण्यतिथि पर अमेठी में याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अमेठी के गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने की। कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके देश के प्रति योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक सोच, तकनीकी विकास और युवाओं की शक्ति से जोड़ने का कार्य किया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, सूचना क्रांति की नींव रखने और देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना था कि गांव, गरीब, किसान, नौजवान और हर वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। सभा में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। माता प्रसाद गुप्ता,प्रवक्ता अनिल सिंह,बृजेश तिवारी रामबरन कश्यप, सर्वेश सिंह, गीता सिंह, दयाराम सोनी, शत्रुघ्न सिंह, धर्मेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 16:19 IST
पुण्यतिथि पर अमेठी में याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी #SubahSamachar
